चित्रकूट-जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ के निर्देश में ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल सेवाओं की सतत एवं स्थानीय निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जल सेवा आकलन कार्यशाला का आयोजन किया गया। उ0 प्र0 जल निगम ग्रामीणचित्रकूट के अधिशासी अभियंता ने, शुक्रवार सुबह 11 बजे से कर्वी, रामनगर एवं मऊ ब्लॉक में कार्यशाला का आयोजन किया।