गोला: गोला में आंधी-बारिश से 150 साल पुराना पेड़ मकान पर गिरा, घर जमींदोज होने से परिवार खुले आसमान के नीचे
Gola, Gorakhpur | May 14, 2026 गोरखपुर के गोला तहसील के डड़िया गांव में बुधवार शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक परिवार के आशियाने को तबाह कर दिया। गांव में स्थित लगभग 150 साल पुराना विशाल पीपल का पेड़ तेज हवा के कारण अंगद मौर्या के मकान पर गिर गया, जिससे उनका पूरा घर मलबे में बदल गया।