धमतरी पुलिस ने WhatsApp पर दोस्त या परिचित बनकर पैसे मांगने वाले साइबर ठगों से सावधानी बरतने की अपील की है। किसी भी पैसे की मांग पर पहले पहचान की जांच करें और निजी जानकारी साझा न करें। ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।