अमौर विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शनिवार को दोपहर लगभग 12:00 से मजगामा हाट सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाताओं से मुलाकात किया और अपना समर्थन देने के लिए आमजन का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आप सभी के अपार प्यार, विश्वास और समर्थन ने इस शानदार जीत को संभव बनाया है।