राजगढ़: राजगढ़ में लक्ष्य से पीछे रहने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा
राजगढ़ जिले में 14 जुलाई से शुरू होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार की दोपहर 1 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं सहयोगी विभागों की संयुक्त जिला समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरे किए जाएं।