जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बड़ी संख्या में नाम कटने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया की सात विधानसभाओं से कुल 4 लाख 55 हजार 976 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि 1 लाख 42 हजार 121 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने की तैयारी है।