धार: धार में BJP बूथ अध्यक्षों ने मीडिया से चर्चा में सरदारपुर के पूर्व विधायक भूरिया पर संगठन निर्वाचन प्रभावित करने के आरोप लगाए
Dhar, Dhar | Dec 17, 2024 धार में भाजपा सरदारपुर मंडल के बूथ अध्यक्षों ने मीडिया से चर्चा में सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया पर भाजपा संगठन के निर्वाचन को प्रभावित करने का आरोप लगाया। बूथ अध्यक्षों ने कहा कि पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करते हुए मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन को प्रभावित किया।