हिलसा: अरपा पंचायत के भट्टबिगहा गांव में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न, भंडारे का हुआ आयोजन
Hilsa, Nalanda | Jun 20, 2026 हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत अंतर्गत भट्टबिगहा गांव स्थित महादेव स्थान मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शनिवार को विधिवत संपन्न हो गया। शुक्रवार को शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे गांव में "हरे राम, हरे कृष्ण" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि महादेव स्थान मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड हरि