भिंड नगर: शराब तस्करी के मामले में ढाई हजार रुपये का इनामी आरोपी एडोरी गांव से देहात थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2021 से था फरार
भिंड। देहात थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे 2,500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर एडोरी गांव से पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2021 को दबोहा मोड़ पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इंडिका कार से 21 पेटी रॉयल व्हिस्की शराब बरामद की थी।