सोहागपुर: नगर बाणगंगा पार्क में गौ सम्मान आह्वान अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
नगर की बाणगंगा पार्क रविवार की शाम 7 बजे लगभग नंदी गौ सेवा द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु, नागरिक शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन और संकल्प का परिचय दिया।