गुना कैंट थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिक से देह व्यापार कराने वाली महिला की जिला न्यायालय ने जमानत खारिज कर दी। 10 दिसंबर को मामले में बताया गया, एक युवक ने नाबालिक को प्रेम जाल में फंसा कर शराब की लत लगाई। पैसों के लिए महिला के हवाले किया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर 14 नवंबर को केस दर्ज कर 18 नवंबर को बरामद किया। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।