जबलपुर: डी-मार्ट के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, पति-पत्नी और तीसरे व्यक्ति में सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
जबलपुर: शहर में डी-मार्ट के सामने मंगलवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब पति, पत्नी और एक कथित तीसरे व्यक्ति के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। सड़क पर मारपीट देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तीनों के बीच तीखी बहस हुई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे।