कटनी नगर: कटनी शहर के वार्ड क्रमांक 2 में स्ट्रीट लाइट बंद, आवारा मवेशियों और क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हादसे का खतरा
स्ट्रीट लाइट बंद, आवारा मवेशियों और क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हादसे का खतरा कटनी। शहर के वार्ड क्रमांक 2 में कुठला थाना के समीप स्थित सड़क पर नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पन्ना मोड़ से चाका बड़े हनुमान मंदिर तक लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय सड़क पर अंधेरा छाया रहता है।