ललितपुर: मोहल्ला चौबयाना निवासी व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोहल्ला चौबयाना निवासी विजय पुत्र नंदू कुशवाहा उम्र करीबन 40 वर्ष ने रविवार को फांसी लगा ली थी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। उक्त मामले में मौत की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने सोमवार दोपहर करीबन 2:00 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।