खरगोन जिले में बारिश के ऑरेंज अलर्ट के कारण सतपुड़ा क्षेत्र की कुंदा नदी में बाढ़ आ गई है। सिरवेल महादेव मंदिर के सामने नदी का पानी 50 फीट की ऊंचाई से गिर रहा है, जिससे झरना अपने पूरे वेग में दिखाई दे रहा है। यह जलप्रपात बारिश के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।