केरेडारी: बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत मिली, पर फसलों को भारी नुकसान
बे-मौसम बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन फसलों को भारी नुकसान प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, बारिश तथा ओलावृष्टि ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच हुई इस बारिश से आम जनजीवन को काफी सुकून मिला है।