मड़ियाहू: नूरपुर बाजार में महामृत्युंजय जप अनुष्ठान जारी, तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
जौनपुर के नूरपुर बाजार स्थित आचार्य पंडित सोनू दुबे के निवास पर आयोजित सात दिवसीय महामृत्युंजय जप अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ निरंतर जारी है। तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति से गूंज उठा