कैराना: कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में शार्ट-सर्किट से लगी आग, मच गया हड़कंप
Kairana, Shamli | May 11, 2026 कैराना नगर के शामली रोड पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार की प्रात: करीब सवा नौ बजे परीक्षा विभाग के एक कक्ष में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा सामान जलने लगा। वहीं, आग लगने पर महाविद्यालय में अफरा—तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।