डलमऊ: घुरवारा में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मनाई गई गौतम बुद्ध की जयंती
शुक्रवार को समय लगभग 4 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के घुरवारा में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओ ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूजा अर्चना के बाद गौतम बुद्ध भक्ति कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर रहमान भी मौजूद रहे।