मानिकपुर: बस्ती से मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन में अज्ञात कारणों से मौत, GRP ने CHC में भर्ती कराया, डॉक्टर ने मृत घोषित
बस्ती जिले के थाना पतरामपुर क्षेत्र के ग्राम उल्हा नि0 राकेश (पुत्र नंदलाल) गुरुवार को ट्रेन से मुंबई जा रहे थे। यात्रा के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मृतक के भाई कमल किशोर व अन्य परिजनों के साथज़ मानिकपुर पहुंचे, जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने मानिकपुर में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।