बागीदौरा: बड़ोदिया में कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, महिला मंडल ने संभाली धार्मिक आयोजनों की कमान
श्री विश्वकर्मा मंदिर, बड़ोदिया में 26 एवं 27 जून को आयोजित होने वाले भव्य श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए आज गुरूवार दोपहर 1बजे को मंदिर परिसर में महिला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की ग