मंदसौर: तीसरे दिन भी नहीं मिला 5 वर्षीय अहमद रजा, सुराग देने वाले को ₹11 हजार इनाम घटना खानपुरा नीलम शाह दरगाह की
मंदसौर के खानपुरा स्थित नीलम शाह दरगाह क्षेत्र से 5 जुलाई को लापता 5 वर्षीय अहमद रजा का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके है, एसडीआरएफ का रेस्क्यू भी बेनतीजा रहा। बच्चे का सुराग बताने वाले को ₹11 हजार इनाम घोषित किया गया है,