कांडी: छत्तीसगढ़ में करंट लगने से कांडी के प्रवासी मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम
Kandi, Garhwa | Jun 18, 2026 कांडी प्रखंड अंतर्गत मझिगावां गांव के असनाखांड़ टोला निवासी 50 वर्षीय अंबिका रजवार की गुरुवार को छत्तीसगढ़ में विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और घर में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार अंबिका रजवार लगभग एक माह पूर्व मजदूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला स्थित अंजोरा क्षेत्र में