नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जनपद पंचायत में सामान्य सम्मेलन की बैठक में शामिल हुई राज्यसभा कई विषयों पर की चर्चा
गुरुवार को जनपद पंचायत नर्मदा पुरम में सामान्य सम्मेलन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुईं। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।