मुशहरी: शिव शंकर पथ गली नंबर एक स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी
मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शिव शंकर पथ गली नंबर एक स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में 11वीं की छात्रा आयशा कुमारी ने पंखे में फंदा डाल उसे लटक कर खुदकुशी कर ली। वह मोतीपुर प्रखंड की रहने वाली थी ।उसके पिता शिक्षक हैं। सूचना मिलने पर छात्रा की मां एवं परिजन हॉस्टल पहुंचे वही मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन की।