जगाधरी: सुंदर विहार कॉलोनी में सड़क का निर्माण कार्य न होने के चलते उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश नारियल फोड़ कर किया प्रदर्शन
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मितल ने आज सुंदर विहार कॉलोनी में पहुंचकर अनोखे तरीका से प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 10 साल के अंदर भाजपा सरकार इस गली का निर्माण कार्य नहीं कर पाई ।उन्होंने नारियल फोड़ कर कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो पहले दिन में ही या गाली बनाने का काम करेंगे।