रतलाम नगर: पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड, रतलाम में साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को 11:00 के आसपास पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।