बिसौली: बिसौली में डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
बिसौली नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गुरुवार को 3 बजे करीब एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, किशोरी पत्नी बड्डे, निवासी रेवड़ी, थाना मिलक, जनपद रामपुर, अपने बेटे सचिन के साथ बिसौली में दवाई लेने आई थी।