झाँसी में आठ वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में नवाबाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को मंडी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर बच्ची की माँ का प्रेमी होने का आरोप है। चिरगाँव थाना क्षेत्र निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पिता ने बताया कि गुरुग्राम से झाँसी आने पर बच्ची ने खुलासा किया कि अंकल उसे गोलियाँ खिलाकर गंदा काम करते थे।