बरेली: बरेली में भारी बारिश के कारण 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे
बरेली। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार, 1 सितंबर 2025 को जनपद के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालय सहित सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल शामिल हैं।