थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड 1 मे बुधवार दोपहर करीब एक बजे नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन मे जुट गए। मृतिका की पहचान मोहनपुर वार्ड नंबर 1 निवासी चंदन कुमार की करीब 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप मे हुई।