आज गुरुवार दोपहर बाद एक बजे विधायक अभिमन्यु पुनिया ने जन सुनवाई केंद्र पर लोगों की जन सुनवाई की। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने उन्हें अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। भाखरा वाली में ढाणियों में पेयजल के लिए विधायक कोटे से पाईप लाईन डालने की मांग की गई। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।