छतरपुर नगर: सिविल लाइन पुलिस ने नकली सोने के सिक्कों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने नकली सोने के सिक्के और बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकली सिक्के-बिस्किट बरामद किए हैं।वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 26 मार्च शाम करीब 7:30 बजे सिविल लाइन पुलिस ने जारी किया है।