उज्जैन शहर: इंदिरानगर में किराये का मकान लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
किराये के मकान में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने सोमवार को फांसी लगा ली। उसका शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस जांच में उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू की जायेगी। नागझिरी थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पीछे न्यू इंदिरानगर में किराये का मकान लेकर राहुल पिता रामकरण सोलंकी 27 साल यूपीएससी की तैयारी कर र