धार: PM मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त, कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त का वितरण महाराष्ट्र राज्य के वाशिम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से किया। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम धार में कलेक्ट सभागार में किया गया। इस दौरान धार जिले के 2 लाख 26 हजार 790 किसानों को 45 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपये कि राशि का अंतरण प्रधानमंत्री द्वारा किया।