धार: अग्रसेन जयंती महोत्सव पर अग्रवाल समाज ने धार में निकाली भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
अग्रवाल समाज धार द्वारा धार में अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति ने अग्रसेन जयंती के उपल्क्ष में आज देर शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अग्रसेन भवन में महाराजाधिराज अग्रसेन की पूजा-अर्चना करने के बाद शाही लवाजमे हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजों व मनमोहक झांकियों के साथ महाराजाधिराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई।