सीतापुर: खगसिया मऊ चौराहे के पास सड़क पर बाइक लेकर खड़े युवक को दूसरी बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के खगसिया मऊ चौराहे के पास सड़क पर बाइक लेकर खड़े एक युवक को तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल हुए युवक को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है।