बिधनू में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बहन भाई को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बहन जूली की दर्दनाक मौत हो गई वहीं भाई प्रिंसू गंभीर रूप से घायल हो गया ।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ,घायल को उपचार के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।