नगपुरा चौक पर हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने मंगलवार रात 9 बजे बताया कि नगपुरा क्षेत्र में तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले में सोमवार कल शाम को रिपोर्ट के बाद हाईवा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।