दुमका: समारोह भवन में अखिल हिन्द अग्रगामी महिला समिति की अध्यक्ष बनी सुभाषिणी मुर्मू व जिला महासचिव बनी बिटिया मांझी
Dumka, Dumka | Apr 9, 2024 दुमका जिले की अग्रगामी महिला समिति का प्रथम जिला सम्मेलन समारोह भवन में ललीता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय समिति सदस्य बिटिया मांझी ने सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि महिलाओं के साथ आज भी भेदभाव व तरह-तरह का शोषण हो रहा है उसके लिए हमें संगठित होकर आन्दोलन करना होगा।