सांगानेर: जयपुर में कालवाड़ सरदारपुरा चतरपुरा रोड पर चलती कार में बीती रात अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
जयपुर के कालवाड़ सरदारपुरा चतरपुरा रोड पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। वही अचानक गाड़ी में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। वहीं कार सवार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।