रावतभाटा: रावतभाटा में जवाहर नगर मार्ग पर लेपर्ड की दस्तक, गोवंश का शिकार कर आधे घंटे तक बैठा रहा, आवाजाही दहशत में थमी
विजय सिंह ने रविवार सुबह 10 बजे बताया कि रावतभाटा तहसील के जवाहर नगर मार्ग पर एक लेपर्ड दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई । बताया जा रहा है कि लेपर्ड ने पहले एक गोवंश का शिकार किया और फिर करीब आधे घंटे तक उसी के पास बैठा रहा। इस दौरान राहगीरों की आवाजाही थम गई। कुछ लोग मौके पर वीडियो बनाने लगे, लेकिन भीड़ और शोर बढ़ने पर लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग