हरिहरगंज: हरिहरगंज NH-139 पर दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, सांसद प्रतिनिधि ने पहुंचाया अस्पताल
हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 स्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल अपने सहयोगियों की मदद से हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।