ग्वालियर गिर्द: आगजनी में 12 दुकानें जलीं, लाखों के नुकसान की आशंका
महाराज बाड़ा क्षेत्र में स्थित पार्वती मार्केट में शनिवार तडके भीषण आग लग गई।12 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।जिसमें लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।शासकीय छापाखाना परिसर की पार्वती मार्केट में आग ने सबसे ज्यादा नुकसान पार्वती रेडीमेड गारमेंट सहित अन्य दुकानों को पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची।