कोडरमा: कोडरमा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, उपायुक्त ने किया निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मंगलवार 11 बजे से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान शुरू हो गया। पहले दिन उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे एन्यूमरेशन कार्य का जायजा लिया