बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में 7 दिसंबर की शाम प्रभात ढाबे के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से चल रही कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ओमेगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत चिंताजनक है। पीड़ित पक्ष ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।