हनुमानगढ़ जंक्शन में दो कार सवार युवकों के पास से 10.38 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक आरोपी रहमत अली पर पूर्व में भी अनेकों प्रकरण दर्ज हैं।