पलिया रेंज के राजा टॉपर गांव में लगाए गए पिंजरे में रविवार को एक तेंदुआ कैद हो गया। कुछ दिन पूर्व देवीपुर गांव में खेत में बैठे एक बालक पर तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। उसी अभियान के तहत यह सफलता मिली है।