गुनौर: मौसम की मार से किसान लाचार, बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Gunnor, Panna | Apr 5, 2026 सलेहा क्षेत्र में हो रही बेमौसम बारिश और आंधी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीते लगभग एक सप्ताह से लगातार बदलते मौसम और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में नमी बनी हुई है।