नावकोठी: बेगमपुर का एक किशोर एक महीना से है लापता, परिजन ने आम लोगों से खोजबीन में मदद की लगाई गुहार
बेगमपुर का 17 वर्षीय किशोर आदर्श कुमार विगत एक महीना से घर से लापता है। परिजन ढूंढ कर थक चुके हैं। लेकिन उसका कोई आता पता नहीं चला। इस दौरान पुलिस में भी मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस भी उसे ढूंढने में नाकाम हो गई है। परिजन ने आम लोगों से फोटो के आधार पर ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है।